सकलडीहा चंदौली सरकारी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कार्य शैली को लेकर आम जनमानस में नाराजगी देखने को मिलती है। वहीं दूसरी तरफ अभी भी अधिकारी और कर्मचारी आम जनमानस के कार्यों को पूरीनिष्ठा औरअपनी जिम्मेदारी समझ कर मनोभाव से अपनी जिम्मेदारियां को निभाते हैं।
इसी क्रम में पदुमनाथपुर नेता नाथ ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार के कार्यों की ग्रामीण सराहना करते नजर आ रहे हैं प्राप्त जानकारी के अनुसार सकलडीहा ब्लाक के पदुमनाथपुर ग्राम सभा में पिछले कई दिनों से जाम होने के कारण रोड पर नाली का गंदा पानी बह रहा था।
जिससे इस रोड पर आवागमन करने वाले लोगों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ता था। वही इस रास्ते से सकलडीहा से बरठी तथा बरठी से सकलडीहा आने वाले कई छात्रों को भी समस्याएं उत्पन्न हो रही थी। वहीं रोड पर पानी होने के कारण कुछ बच्चे नालियों पर चढ़कर जाने का कार्य करते थे।

जिस दौरान एक दो छात्र इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो गए। वही समस्या के संबंध में ग्रामीणों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार को समस्याओं से अवगत कराया जिस पर तत्परता दिखाते हुए अगले ही दिन साफ सफाई एवं अन्य समस्याओं को लेकरकर प्रारंभ हो गया जबकि उस समय ग्राम विकास अधिकारी अवकाश पर थे, उसके बाद भी उनके द्वारा संज्ञान लिया गया वहीं सफाई होने के कारण रोड पर लगा पानी भी साफ सुथरा हो गया।
जिससे लोगों द्वारा ग्राम विकास अधिकारी की भूरि भूरि प्रशंसा की गई। संबंधित मामले को लेकरग्राम विकास अधिकारी विनय कुमार ने वार्ता के दौरान बताया किगांव के विकास को लेकर शासन पूरी तरह सेकटिबंध हैशासन की मंशा है कि गांव में सार्वभौमिक सुविधा उपलब्ध हो एवं ग्रामीण इसका लाभ ले सके उन्होंने गांव में सुविधाओं का जिक्र करते हुए कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयारी करने हेतु लाइब्रेरी बिजली पानी खड़जा एवं अन्य सुविधाओं को लेकर बड़े पैमाने पर कार्य किया जा रहा है उन्होंने जल्द ही कई बड़े योजनाओं के क्रियान्वयन की बात कही
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 5
Users This Year : 23947
Total Users : 36540
Views Today : 5
Total views : 71821