राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन साइबर अपराध और महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली धानापुर  शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन साइबर अपराध और महिला स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शिविरार्थियों ने एक जन जागरूकता रैली भी निकाली।

यह रैली महाविद्यालय परिसर से शुरू हुई और इसमें “साइबर अपराध से बचें”, “ओटीपी किसी से साझा न करें” तथा “सुरक्षित इंटरनेट – सुरक्षित जीवन” जैसे नारों वाले पोस्टर प्रदर्शित किए गए। रैली के माध्यम से मलिन बस्तियों और धानापुर कस्बे के आमजन को साइबर ठगी से बचने के तरीके बताए गए।

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि इन जागरूकता कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को डिजिटल सुरक्षा के प्रति सजग करना है। उन्होंने सलाह दी कि साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि संभावित बड़े नुकसान से बचा जा सके।

इसी कड़ी में, सेवा सदन क्लिनिक की स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिवानी ने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। उन्होंने महिलाओं में सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं पर प्रकाश डाला।

डॉ. शिवानी ने बताया कि महिलाओं में फाइब्रोसाइटिस रोग काफी आम है। अनियमित मासिक धर्म चक्र के कारण एस्ट्रोजन जैसे प्रजनन हार्मोन में उतार-चढ़ाव होता है, जिससे स्तनों में असुविधा और भारीपन जैसी समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

उन्होंने एनीमिया, थायरॉइड ग्रंथि संबंधी विकार, खान-पान संबंधी समस्याएं और मांसपेशियों व हड्डियों से जुड़ी बीमारियों को पुरुषों की तुलना में महिलाओं में अधिक सामान्य बताया। उन्होंने मासिक धर्म के दौरान रक्त की कमी से होने वाले एनीमिया का विशेष उल्लेख किया।

इन समस्याओं से बचने के लिए डॉ. शिवानी ने आयरन युक्त भोजन, हरी सब्जियां, दाल, दूध, पनीर, अंडे और संतुलित आहार लेने की आवश्यकता पर जोर दिया।

डॉ. शिवानी ने प्रसव के कारण होने वाले संक्रमणों को भी महिलाओं में एक आम समस्या बताया। उन्होंने खराब यौन स्वच्छता के कारण होने वाले मूत्र मार्ग संक्रमण (यूटीआई) और प्रजनन मार्ग संक्रमण के लिए विशेष देखभाल की आवश्यकता पर बल दिया। उदाहरण के लिए, यूटीआई के दौरान तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाने से विषाक्त पदार्थों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है।

इस कार्यक्रम में संगीता यादव, खुशी तिवारी, खुशबू, प्रिया कुशवाहा, दिव्यांशी पाण्डेय, मंजू, उजाला, स्नेहा भारती, करिश्मा, नाजिया, निशा और शालिनी सिंह सहित कई अन्य छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

दिनांक 14.06.2026 को आगामी माहे मोहर्रम के दृष्टिगत शांति व्यवस्था, कानून व्यवस्था एवं सुरक्षा प्रबंधन को सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने हेतु पुलिस उपायुक्त पश्चिमी महोदय द्वारा एडीसीपी पश्चिमी, एसीपी चौक, एसीपी बाजारखाला एवं क्षेत्र के सम्भ्रांत व्यक्तियों के साथ मदरसा मजहरुल इस्लाम, बिल्लौचपुरा थाना बाजारखाला में बैठक आयोजित की गई।