दिनांक 11.03.2026 को शासन की मंशा एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार प्रत्येक बुधवार को आयोजित किए जाने वाले विशेष साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत थाना कपसेठी पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के शैक्षिक संस्थानों, बैंक प्रतिष्ठानों एवं अन्य सार्वजनिक स्थलों पर साइबर फ्रॉड से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।
इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना कपसेठी सधुवन राम गौतम के नेतृत्व में थाना कपसेठी पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न स्कूल एवं कॉलेजों में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण को जागरूक किया गया। साथ ही थाना कपसेठी क्षेत्र में स्थित विभिन्न प्रतिष्ठानों तथा बैंक प्रतिष्ठान स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एवं बैंक ऑफ बड़ौदा में जाकर उपस्थित जनसमूह एवं महिलाओं को साइबर अपराधों की कार्यप्रणाली, सामान्य ठगी के तरीकों तथा उनसे बचाव के उपायों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई।
साइबर प्रभारी म0उ0नि0 दिव्या भदौरिया द्वारा उपस्थित लोगों को साइबर अपराधों के प्रति सतर्क रहने हेतु जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP, बैंक खाता, क्रेडिट कार्ड अथवा UPI से संबंधित जानकारी साझा न करें तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने से बचें। साथ ही सोशल मीडिया पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी साझा करने में सावधानी बरतने की भी अपील की गई।
यदि कोई व्यक्ति साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाता है, तो वह तत्काल राष्ट्रीय साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर सकता है अथवा www.cybercrime.gov.in पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर सकता है।
इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह, महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकगण द्वारा पुलिस के इस जनहितकारी अभियान की सराहना की गई।









Users Today : 44
Users This Year : 23986
Total Users : 36579
Views Today : 131
Total views : 71947