वाराणसी बढ़ती गर्मी को देखते हुए श्री काशी विश्वनाथ धाम में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। मंदिर प्रशासन की ओर से दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को धूप और गर्मी से राहत दिलाने के उद्देश्य से जर्मन हैंगर की व्यवस्था की गई है, ताकि कतार में प्रतीक्षा कर रहे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
गर्मी से राहत के लिए काशी विश्वनाथ धाम में खास इंतजाम, श्रद्धालुओं के लिए लगाया गया जर्मन हैंगर
साथ ही, यदि श्रद्धालुओं के साथ छोटे बच्चे या बुजुर्ग भी हों, तो उन्हें भी प्रतीक्षा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो और वे आराम से दर्शन कर सकें।श्री काशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षित दर्शन को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।
इसी दिशा में धाम में लगातार आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिल सके।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 44
Users This Year : 23986
Total Users : 36579
Views Today : 131
Total views : 71947