चन्दौली सकलडीहा वित्तीय साक्षरता को बढ़ावा देने तथा आमजन को सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक की ताराजीवनपुर शाखा द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आम जनता को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) सहित अन्य वित्तीय समावेशन योजनाओं की जानकारी दी गई। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को सरल व प्रभावी तरीके से बीमा तथा बैंकिंग सेवाओं के महत्व के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के अंतर्गत लाभान्वित सदलपुरा निवासी श्रीमती प्रेमलता पत्नी स्व. गोविंद को ₹2 लाख की बीमा राशि का चेक प्रदान किया गया। साथ ही उपस्थित लोगों को योजनाओं के लाभ और सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में जिला विकास प्रबंधक (DDM) नाबार्ड बिजेन्द्र कुमार, अग्रणी जिला प्रबंधक (LDM) चंदौली एस.के. भगत, क्षेत्रीय प्रबंधक उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक मंतोष कुमार सिंह, शाखा प्रबंधक ताराजीवनपुर विक्रांत कुमार झा तथा वित्तीय समावेशन अधिकारी महेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में बैंकिंग सेवाओं व सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जुड़कर अपने और अपने परिवार के भविष्य को सुरक्षित बनाएं। कार्यक्रम में ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और बैंक के इस जागरूकता अभियान की सराहना की।










Users Today : 47
Users This Year : 23989
Total Users : 36582
Views Today : 138
Total views : 71954