वाराणसी लोहता क्षेत्र के रहीमपुर निवासी इमरान अहमद ने अपनी मेहनत और लगन से बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) के प्राणी विज्ञान विभाग में पीएचडी शोधार्थी (NET श्रेणी ) सत्र 2025-26 के लिए चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इमरान, यूनुस अहमद के पुत्र हैं और एक साधारण बुनकर परिवार से संबंध रखते हैं।
इमरान ने अपनी बी.एससी. और एम.एससी. (प्राणी विज्ञान) की शिक्षा उदय प्रताप डिग्री कॉलेज, वाराणसी से प्राप्त की है। उन्होंने जून 2025 में आयोजित CSIR-UGC NET (लाइफ साइंस) परीक्षा में 91.22 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।

इमरान अहमद का परिवार पारंपरिक रूप से साड़ी बुनाई के कार्य से जुड़ा हुआ है। वह पांच भाइयों में सबसे छोटे हैं और उनकी दो बहनें हैं। सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद इमरान ने अपनी पढ़ाई जारी रखी और यह उपलब्धि प्राप्त की।
इमरान ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता, शिक्षकों और समाजसेवी बृजेश गुप्ता को दिया है। उन्होंने कहा कि परिवार के सहयोग और शिक्षकों के मार्गदर्शन से ही यह मुकाम हासिल कर पाए हैं।
रिपोर्ट : रामबिलास यादव









Users Today : 53
Users This Year : 23995
Total Users : 36588
Views Today : 152
Total views : 71968