चंदौली, चकिया चकिया नगर स्थित इक्रा मॉडल इंग्लिश स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी एवं विज्ञान मंथन का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य एवं चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित के बाद फीता काटकर कार्यक्रम की शुरुवात किया ।
चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने विज्ञान मंथन का शुभारंभ किया। विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विज्ञान प्रदर्शनी में प्लाज्मा थ्रस्टर ,सुरक्षा अलार्म , सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, होली ग्राम , पृथ्वी की संरचना, आधुनिक मशीनों सहित दर्जनों प्रकार के विज्ञान प्रदर्शनी बच्चो द्वारा बनाया गया ।
मुख्य अतिथि विधायक कैलाश आचार्य ने बच्चो के मॉडल का तारीफ करते हुए कहा कि अपने विकाश के पथ पर अग्रसर चलते रहे । विज्ञान तकनीक बहुत ही महत्वपूर्ण साधन है । ज्ञान एवं विज्ञान दोनों छात्र छात्राओं के जीवन में अहम भूमिका निभाता है । चेयरमैन गौरव श्रीवास्तव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छात्र छात्राओं को प्रतिदिन नियमित अध्ययन करना चाहिए ।
एडिसन का उदाहरण देते हुए अपने कमियों को सुधार कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दिए। चकिया थाना अध्यक्ष अर्जुन सिंह ने कहा कि छात्र छात्राओं को पढ़ाई समय सोशल मीडिया से दूर रहना चाहिए। पढ़ाई के समय केवल अपने लक्ष्य के प्रति ध्यान होना चाहिए और समय का सदुपयोग करना चाहिए।
उपस्थित विद्यालय के प्रबंधक विजय जायसवाल , उप प्रबंधक अनीता शर्मा , प्रिंसिपल सुमित कुमार , नितेश पांडेय , अनामिका पटेल , वैष्णवी गुप्ता , रोहित सहित अभिभावक उपस्थित रहे।









Users Today : 15
Users This Year : 17328
Total Users : 29921
Views Today : 17
Total views : 59297