मिर्जापुर
श्री साई परिवार सेवा संगठन द्वारा गुरुवार को मंडलीय चिकित्सालय में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता संगठन के शुभम गुप्ता ने की। उपाध्यक्ष अमित गुप्ता तथा अमनमणि शुक्ला भी मौजूद रहे।
शिविर में कुल 15 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 पुरुष-महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया। डॉक्टर राजन ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया तथा दान की प्रक्रिया को सुरक्षित व नियमों के अनुसार सुनिश्चित किया।
जन संपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता तथा शुभम गुप्ता साईं ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वालों को पौधा भी भेंट किया गया।
कार्यक्रम में सविता देवी सेवा ट्रस्ट के सचिव अमनमणि शुक्ला, लीनेश क्लब आर्या की अध्यक्ष वंदना राय, रीना श्रीवास्तव तथा संगठन से किशन चौरसिया व अमित गुप्ता का विशेष सहयोग रहा।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस से पूर्व यह शिविर समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने समुदाय से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की।
रक्तदान करने वालों में सौरभ कुमार, गौरांग, रिजवान, रोशन सरोज, मुकेश, प्रियांशु, क्षितिज, अभिषेक आदि शामिल रहे।










Users Today : 19
Users This Year : 23961
Total Users : 36554
Views Today : 40
Total views : 71856