जमानिया रामलीला मैदान से 51 फीट लंबी कांवड़ निकली बाबा काशी विश्वनाथ दरबार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जमानिया ( ग़ाज़ीपुर )

सावन माह में बाबा काशी विश्वनाथ के जलाभिषेक के लिए जमानिया स्टेशन बाजार स्थित रामलीला मैदान से आज दिनांक 20 अगस्त 2026 दिन गुरुवार को 51 फीट लंबी कांवड़ यात्रा निकाली गई।

कांवड़िया पहले रामलीला मैदान से दुर्गा मंदिर ( रेल्वे स्टेशन ) , आदित्य मोड़ होकर बाईपास होते हुवे बरेसर स्थित गंगा घाट पहुंचे। वहां से उन्होंने विधि-विधान से मां गंगा का पूजा-अर्चन कर पवित्र जल भरा। इस दौरान उन्होंने बाबा विश्वनाथ का जलाभिषेक करने का संकल्प लिया।

यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और बच्चे भगवा वस्त्र धारण कर शामिल हुए। जिसमें डीजे की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए ‘बोल बम’ और ‘हर-हर महादेव’ के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते जा रहे हैं l यह कांवड़ 51 फीट की विशाल कांवड़ बनाया गया l जो यात्रा के दौरान आकर्षण का मुख्य केंद्र बनी रही।

कांवड़िया बरेसर स्थित गंगा घाट से महुजी होकर विभिन्न मार्गों से होते हुए वाराणसी स्थित काशी विश्वनाथ धाम पहुंचेंगे। शुक्रवार को बाबा काशी विश्वनाथ का गंगाजल से जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करने का लक्ष्य रखा गया है। रास्ते में जगह-जगह स्थानीय लोगों द्वारा कांवड़ियों के स्वागत और जलपान की व्यवस्था की तैयारी की गई है।

कांवड़िया उमेश ने बताया कि बाबा काशी विश्वनाथ को जल चढ़ाने की यह परंपरा हर वर्ष निभाई जाती है। जो इस वर्ष- 51 फीट लंबी कांवड़ लेकर हम सभी श्रद्धालु बाबा विश्वनाथ से क्षेत्र और परिवार की सुख- शांति,समृद्धि की कामना करते हुए गंगाल अर्पित किया जाएगा।

कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय बना रहा। रास्तों पर अन्य वाहन चालक भी भक्तिमय होकर बोल बम के नारे लगाते नज़र आए,तथा आयोजकों द्वारा सुरक्षा और यातायात को लेकर प्रशासन की आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं, ताकि कांवड़ यात्रा शांतिपूर्ण ढंग से काशी विश्वनाथ धाम तक पहुंच सके।

रिपोर्ट:विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई