चन्दौली सकलडीहा सर्वम सेवा संस्था ने ग्राम पंचायत बथावर में एक विशाल हेल्थ मेगा कैंप का आयोजन किया। संयोजक संजय भट्टाचार्य के माध्यम से आयोजित इस शिविर का नेतृत्व समाजसेवी राजेश कुमार ने किया, जिसमें हजारों लोगों ने निशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।
कैंप में हड्डी एवं जोड़ रोग, स्त्री एवं प्रसूति रोग, बाल रोग, नेत्र रोग, त्वचा रोग और जनरल मेडिसिन जैसी विभिन्न चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की गईं। विशेषज्ञ डॉक्टरों ने शिविर में आए सभी लोगों को ये सेवाएं निःशुल्क उपलब्ध कराईं।
इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए, जिससे वे सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठा सकेंगे।
समाजसेवी राजेश कुमार ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि “नर सेवा नारायण सेवा” के तहत गरीब और असहाय परिवारों को निशुल्क स्वास्थ्य सेवाएं मिली हैं। उन्होंने सर्वम सेवा संस्था से जुड़े सभी सदस्यों का धन्यवाद किया और भविष्य में भी ऐसी सेवाएं जारी रखने का आश्वासन दिया।
क्षेत्रवासियों ने इस निशुल्क कैंप का लाभ उठाने के बाद समाजसेवी राजेश कुमार के प्रयासों की सराहना की।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 15
Users This Year : 23957
Total Users : 36550
Views Today : 26
Total views : 71842