वाराणसी- काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के दौरान अधिवक्ता के साथ अभद्र व्यवहार किए जाने के मामले को लेकर दी सेंट्रल बार एसोसिएशन ‘बनारस’ वाराणसी के पदाधिकारियों और अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है।
सोमवार को एसोसिएशन के महामंत्री आशीष कुमार सिंह के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में अधिवक्ता पुलिस आयुक्त कार्यालय पहुंचे।
पुलिस आयुक्त के अनुपस्थित रहने पर अधिवक्ताओं ने संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक प्रियदर्शी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ज्ञापन में बताया गया कि अधिवक्ता प्रतीक कुमार सिंह 9 मार्च 2026 को काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन के लिए गए थे।
आरोप है कि मंदिर के गर्भगृह के दक्षिणी द्वार पर तैनात सिपाही आनंद यादव द्वारा नियमों के विपरीत कुछ दर्शनार्थियों को पैसे लेकर अंदर प्रवेश कराया जा रहा था।
बताया गया कि जब अधिवक्ता ने इस पर आपत्ति जताई तो सिपाही आनंद यादव भड़क गया और उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए उन्हें बाहर मिलने की धमकी देने लगा। इतना ही नहीं, अधिवक्ता को डराने-धमकाने और दबाव बनाने की भी कोशिश की गई।
इस दौरान पूर्व संयुक्त प्रशासन विनय सिंह पिंटू, अनूप सिंह, धन सिंह, अभिषेक सिंह, धीरज सिंह, विक्की चौबे सहित दर्जनों अधिवक्ता मौजूद रहे।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 87
Users This Year : 23783
Total Users : 36376
Views Today : 221
Total views : 71487