चोलापुर क्षेत्र के नियारडीह स्थित रघुवंश प्रतिष्ठानम में रविवार को रघुवंशी समाज की ओर से होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आसपास के जिलों से सैकड़ों की संख्या में समाज के लोग शामिल हुए। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया।
इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज को संगठित रखने और रघुवंश प्रतिष्ठानम की आजीवन सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान कई लोगों ने संस्था की आजीवन सदस्यता भी ग्रहण की।
साथ ही समाज के गरीब परिवारों के लड़के-लड़कियों की शादी में आर्थिक सहयोग करने तथा जरूरतमंद बच्चों को निशुल्क शिक्षा दिलाने का संकल्प लिया गया।
वक्ताओं ने कहा कि यदि किसी छात्र को आर्थिक अभाव के कारण उच्च शिक्षा प्राप्त करने में कठिनाई होती है तो समाज के लोग मिलकर उसकी पढ़ाई में आर्थिक सहयोग करेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता लोकनाथ सिंह ने की, जबकि संचालन हरिनाम सिंह ने किया।
इस दौरान रघुवंश प्रतिष्ठानम के सुरेंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष देवेंद्र प्रताप सिंह, सुरेंद्रनाथ सिंह, विनोद सिंह, दिनेश सिंह,सोनू सिंह पत्रकार दैनिक जागरण वाराणसी ,राजेश्वर सिंह, सुशील सिंह, दुर्गा सिंह, चंद्रशेखर सिंह, मधुकर सिंह, राजेश सिंह, ललितेश सिंह, विजय सिंह, सर्वेश सिंह और सतीश सिंह समेत अन्य लोगों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
रिपोर्ट – अभिषेक श्रीवास्तव










Users Today : 89
Users This Year : 23785
Total Users : 36378
Views Today : 225
Total views : 71491