प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को दिल्ली में लगभग 33,500 करोड़ रुपये की लागत से कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री सबसे पहले सरोजिनी नगर स्थित जीपीआरए टाइप-5 क्वार्टरों का दौरा करेंगे। यहां वे महिला आवंटियों को नए फ्लैटों की चाबियां भी सौंपेंगे।
इसके बाद वे 18,300 करोड़ रुपये की लागत से दिल्ली मेट्रो परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद दिल्ली मेट्रो के दो नए कॉरिडोर का उद्घाटन भी पीएम करेंगे। इनमें लगभग 12.3 किलोमीटर का मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर (पिंक लाइन) कॉरिडोर और लगभग 9.9 किलोमीटर का दीपाली चौक-मजलिस पार्क (मैजेंटा लाइन) कॉरिडोर शामिल है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 22
Users This Year : 23718
Total Users : 36311
Views Today : 94
Total views : 71360