दिनांक 07-03-2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों के साथ समीक्षा गोष्ठी आयोजित कर कानून-व्यवस्था, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण, यातायात प्रबंधन एवं जनसुरक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए।
बैठक में मुख्यमंत्री डैशबोर्ड पर प्रदर्शित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए 02 माह से अधिक लंबित विवेचनाओं का डीसीपी स्तर पर परीक्षण करने तथा यक्ष एप व ई-साक्ष्य एप के माध्यम से डेटा अद्यतन रखने के निर्देश दिए गए। महिला संबंधी अपराधों पर ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति अपनाते हुए प्रत्येक प्रकरण में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा मिशन शक्ति केन्द्रों के नियमित निरीक्षण के भी निर्देश दिए गए।
शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने हेतु मुख्य मार्गों पर अवैध पार्किंग, अवैध कट, विपरीत दिशा से वाहन संचालन तथा बिना नंबर प्लेट वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाने को कहा गया। बारात व्यवस्था के अंतर्गत निर्धारित पार्किंग, रात्रि 10 बजे के बाद डीजे संचालन पर प्रतिबंध तथा सड़क के सीमित हिस्से में बारात संचालित कराने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त नाव संचालन में सुरक्षा मानकों का पालन, लाइफ जैकेट का अनिवार्य उपयोग, ओवरलोडिंग पर रोक, पशु तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई, धार्मिक स्थलों से लाउडस्पीकर हटवाने तथा जिम में महिलाओं की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी व महिला प्रशिक्षकों की अनिवार्यता सुनिश्चित करने को कहा गया।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 22
Users This Year : 23718
Total Users : 36311
Views Today : 94
Total views : 71360