अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर BHU में ‘Give to Gain’ थीम के साथ वेल‑बीइंग सर्विसेज़ सेल द्वारा महिला मैराथन का सफल आयोजन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर काशी हिंदू विश्वविद्यालय के छात्र अधिष्ठाता कार्यालय एवं वेल‑बीइंग सर्विसेज़ सेल द्वारा “Give to Gain” थीम के साथ महिला मैराथन 2026 का आयोजन 08 मार्च 2026 को प्रातः 6 बजे किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं में स्वास्थ्य जागरूकता, आत्मविश्वास, खेल भावना, तथा सामूहिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना था।

कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. रंजन कुमार सिंह छात्र अधिष्ठाता, नित्यानंद तिवारी स्टूडेंट काउंसलर, वेल‑बीइंग सर्विसेज़ सेल, मालवीय भवन के सह‑निदेशक, तथा डा. सिद्धदात्री भारद्वाज द्वारा पं. मदन मोहन मालवीय जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर की गई। इसके पश्चात प्रो. रंजन कुमार सिंह ने रिबन काटकर मैराथन को औपचारिक रूप से रवाना किया।

लगभग 5 किलोमीटर लंबी यह मैराथन मालवीय भवन से प्रारंभ होकर राजपुताना चौराहा, कंप्यूटर सेंटर, विधि संकाय तथा मधुबन पार्क से होते हुए छात्र कल्याण केंद्र पर समाप्त हुई। विश्वविद्यालय की छात्राओं एवं महिला कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिससे परिसर में ऊर्जा, उत्साह और सकारात्मकता का वातावरण बना रहा।

विजेता प्रतिभागी
– प्रथम स्थान: रमा राजपूत (फैकल्टी ऑफ कॉमर्स)
– द्वितीय स्थान: स्नेहा यादव (इंस्टीट्यूट ऑफ साइंस)
– तृतीय स्थान: अंशिता गुप्ता (फैकल्टी ऑफ कॉमर्स)
– चतुर्थ स्थान: सुमैया अख्तर (फैकल्टी ऑफ आर्ट्स)
– पाँचवाँ स्थान: त्सेपो सेगाकोलोई मोआत्सा (अंतरराष्ट्रीय छात्रा, इंस्टीट्यूट ऑफ एग्रीकल्चर साइंसेज)

समापन समारोह में विजेताओं को पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया।

छात्र अधिष्ठाता प्रो. रंजन कुमार सिंह ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कहा कि— “Give to Gain की भावना हमें यह सिखाती है कि जब हम समाज को कुछ देते हैं—अपना समय, ऊर्जा, सहयोग—तो बदले में हमें एक मजबूत, संवेदनशील और समानता‑आधारित समुदाय प्राप्त होता है। यह मैराथन उसी सामूहिक शक्ति का प्रतीक है।”

स्टूडेंट काउंसलर, वेल‑बीइंग सर्विसेज़ सेल ने सभी प्रतिभागियों, स्वयंसेवकों और सहयोगियों को धन्यवाद देते हुए कहा कि—
“यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा देता है, बल्कि महिलाओं के समाज में योगदान, नेतृत्व और गरिमा को भी रेखांकित करता है। वेल‑बीइंग सर्विसेज़ सेल का उद्देश्य इसी सकारात्मकता और सामूहिक कल्याण को आगे बढ़ाना है।”

कार्यक्रम का संचालन सर्वपल्ली राधाकृष्णन फ़ेलोज़—
अभिनय तिवारी, राहुल वर्मा, चंदन सिंह, अविनाश पुष्पराज, प्रीति राव, पूजा मौर्य, पूजा यादव, मनोज यादव एवं सरन्या—द्वारा किया गया।

कार्यक्रम की सफलता में वर्षा श्रीवास्तव (अनुभाग अधिकारी) एवं आशुतोष यादव का विशेष योगदान रहा।

“Give to Gain” थीम के साथ आयोजित इस मैराथन ने विश्वविद्यालय परिसर में महिला सशक्तिकरण, स्वास्थ्य जागरूकता, और सकारात्मक सामाजिक संदेश को प्रभावी रूप से प्रसारित किया। यह आयोजन वेल‑बीइंग सर्विसेज़ सेल के उस उद्देश्य को सुदृढ़ करता है, जिसके अंतर्गत विश्वविद्यालय समुदाय में मानसिक, शारीरिक और सामाजिक कल्याण को बढ़ावा देना शामिल है।

 

रिपोर्ट धनेश्वर साहनी

 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।