वाराणसी पुलिस आयुक्त, वाराणसी के निर्देशन में चोरी /लूट/नकबजनी की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वाछिंत/फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, पुलिस उपयुक्त वरुणा जोन के निर्देशन में, अपर पुलिस उपायुक्त वरुणां जोन के पर्यवेक्षण में एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के कुशल नेतृत्व में थाना मंडुवाडीह पुलिस टीम द्वारा मु0अ0स0 97/2026 धारा 298बीएनएस, थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी में नामजद 08 नफर अभियुक्त गण 1-रणवीर राजभर 2-धर्मवीर राजभर 3-सीपक राजभर4-अमन राजभर 5-विशाल राजभर 6-किशन राजभर 7-लाल बहादुर 8-अजय राजभर को दिनांक 7,3,2026 को समय करीब 1345 बजे उदयपुर के पास थाना चोलापुर से गिरफ्तार किया गया।
उक्त गिरफ्तारी के आधार पर थाना चोलापुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
घटना का संक्षिप्त विवरण
दिनांक 6,3,2026 को वादी अवधेश रतन, पुत्र स्वर्गीय बेचन राम, निवासी उदयपुर, थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी ने थाने पर आकर सूचना दी की कुछ अराजक तत्वों द्वारा धार्मिक तनाव बढ़ाने के उद्देश्य से बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति को खंडित कर दिया गया है। प्रार्थना पत्र के आधार पर थाना चोलापुर से सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण
1-रणवीर राजभर पुत्र भैया लाल राजभर निवासी ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष2-धर्मवीर राजभर पुत्र भैया लाल राजभर निवासी ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 23 वर्ष, 3-सीपक राजभर पुत्र गोरख राजभर ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर वाराणसी। उम्र करीब 23 वर्ष
4-अमन राजभर पुत्र गोरख राजभर ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर वाराणसी। उम्र करीब 18 वर्ष
5-विशाल राजभर पुत्र मोहन राजभर ग्राम उदयपुर थाना सोलापुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष
6-किशन राजभर पुत्र राजकुमार निवासी ग्राम उदयपुर थाना चोलापुर वाराणसी उम्र करीब 19 वर्ष
7-लाल बहादुर राजभर पुत्र स्व सुक्खू राजभर निवासी ग्राम उदयपुर थाना सोलापुर वाराणसी उम्र करीब 38 वर्ष
8-अजय राजभर पुत्र रामबली राजभर निवासी ग्राम तारापुर थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी उम्र करीब 22 वर्ष
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1-उप निरीक्षक हरेंद्र सिंह
2-उप निरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा
3-कांस्टेबल नवजीत सरोज
4-कांस्टेबल अविनाश शर्मा
5-कांस्टेबल देवी प्रसादसिंह थाना चोलापुर कमिश्नरेट वाराणसी











Users Today : 126
Users This Year : 17439
Total Users : 30032
Views Today : 235
Total views : 59515