जौनपुर में बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के साथ अभद्रता पर राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने की कड़ी निंदा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर (थाना लाइन बाजार क्षेत्र)

जौनपुर के दिवानी न्यायालय के पास, जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह के आवास के बगल में स्थापित भारत रत्न बाबा भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के साथ एक अत्यंत निंदनीय और शर्मनाक घटना सामने आई है।

जानकारी के अनुसार किसी अराजक और असामाजिक तत्व द्वारा बाबा साहेब की प्रतिमा के चेहरे के साथ घिनौना कृत्य किया गया, जिससे पूरे क्षेत्र में आक्रोश और पीड़ा का माहौल है। यह घटना केवल एक प्रतिमा का अपमान नहीं बल्कि भारत के संविधान निर्माता और करोड़ों लोगों की आस्था का अपमान है।

इस घटना को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि

देशभर में संगठन बनाने से भी बड़ी ताकत हमारी एकता है। आज जिस तरह हम अपने पूर्वजों के सम्मान और अपने अधिकारों के लिए एकजुट खड़े हैं। वही हमारी असली शक्ति है। एकता में कोई जाति, कोई धर्म नहीं होता सिर्फ एक प्यार विश्वास का एक दूसरे के प्रति और सम्मान की भावना होती है।

उन्होंने सभी पत्रकार साथियों और समाज के जागरूक नागरिकों से अपील की कि इस प्रकार की घटनाओं के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठाना जरूरी है। ताकि भविष्य में कोई भी असामाजिक तत्व समाज की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने की हिम्मत न कर सके।

यह भी कहा गया कि पत्रकारों के हाथ में सच्चाई की ताकत होती है।
कलम में अच्छाई भी है। और बुराई भी अब यह हम सबको तय करना है। कि हम अपनी कलम से सत्य, न्याय और एकता की ताकत को आगे बढ़ाएंगे।

याद रखिए

कई लोगों ने अपने परिवार, अपने अपनों और अपने जीवन की खुशियों का बलिदान सिर्फ इस विश्वास पर दिया कि समाज में सम्मान और न्याय कायम रहेगा।

इसलिए समय की मांग है।

एकता, जागरूकता और सम्मान की रक्षा के लिए हम सब एक साथ खड़े हों।

एकता ही सबसे बड़ी ताकत है।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।