भदोही जनपद के लिए गर्व का क्षण उस समय सामने आया जब भदोही के रोटहा गांव की होनहार बेटी इफ़्रा शम्स अंसारी ने देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) में शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑल इंडिया रैंक 24 प्राप्त कर जिले का नाम रोशन कर दिया। उनकी इस ऐतिहासिक सफलता से पूरे भदोही जिले में खुशी और गर्व का माहौल है।
इफ़्रा शम्स अंसारी, रोटहा गांव निवासी शम्स आलम की पुत्री हैं। उन्होंने कड़ी मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प के बल पर यह मुकाम हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि ने न केवल उनके परिवार बल्कि पूरे जनपद को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया है।
जैसे ही इफ़्रा की सफलता की खबर गांव और आसपास के क्षेत्रों में पहुंची, खुशी की लहर दौड़ गई। उनके घर पर बधाई देने वालों का तांता लग गया। परिजन, मित्र, शिक्षक और क्षेत्र के लोग उन्हें मिठाई खिलाकर और फूल-मालाओं से स्वागत कर रहे हैं।
इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक संगठनों, शिक्षाविदों और युवाओं ने इफ़्रा की सफलता को जिले के लिए ऐतिहासिक क्षण बताया। लोगों का कहना है कि उनकी यह उपलब्धि भदोही की बेटियों और युवाओं के लिए एक नई प्रेरणा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद इफ़्रा ने यह साबित कर दिया कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत ईमानदारी से की जाए तो कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।
इफ़्रा शम्स अंसारी की इस सफलता को भदोही के इतिहास में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। जनपद के लोगों ने उन्हें और उनके परिवार को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।











Users Today : 24
Users This Year : 23720
Total Users : 36313
Views Today : 100
Total views : 71366