विज्ञान प्रदर्शनी में किड्स विला इंग्लिश स्कूल के विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

किड्स विला इंग्लिश स्कूल बराईं उमरहां में विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन हुआ जिसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान एवं नवाचारों से संबंधित विभिन्न माडलों का निर्माण कर अपनी प्रतिभा दिखाई विज्ञान प्रदर्शनी का उद्घाटन मुख्य अतिथि विकास प्राधिकरण सदस्य अम्बरीश सिंह भोला एवं विशिष्ट अतिथि अशोका इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के वाइस चेयरमैन डां• अमित मौर्या ने करते हुए कहा कि आज का युग विज्ञान का युग है। वैज्ञानिक सोच, अभिरुचि,जागरूकता एवं नवाचारों को विकसित करने में विज्ञान प्रदर्शनी का महत्वपूर्ण योगदान होता है।

इससे छात्रों में स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना के साथ वैज्ञानिक दृष्टिकोण का भी विकास होता है। विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने मानव पाचन तंत्र, संसद भवन,वाराणसी रोपवे, पृथ्वी बचाओ,स्वच्छ भारत, बिजली से चलने वाला हीटर, केदारनाथ मंदिर, प्रदुषण पर नियंत्रण, भूकंप संकेत ध्वनि, सोलर सिस्टम इत्यादि उपकरण जो जीवन को सरल तथा सुगम बनाने में उपयोगी तकनीकों पर अनेक मॉडलों का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया । विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए विभिन्न आकर्षक एवं महत्वपूर्ण मॉडलों की प्रशंसा कर उत्साहवर्धन किया।

दो सौ से भी अधिक संख्या में विद्यार्थीयों ने इस प्रदर्शनी में प्रतिभाग किया। इन सभी विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों के माता-पिता को भी आमंत्रित किया गया।सभी अभिभावक गण ने विद्यार्थियों के मॉडल और प्रोजेक्ट की भरपूर प्रशंसा की। विद्यालय के निर्देशक हिमाद्री उपाध्याय एवं प्रधानाचार्या स्नेहा उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि ऐसे शैक्षणिक आयोजन विद्यार्थियों के बौद्धिक एवं व्यावहारिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं।

उन्होंने बताया कि विज्ञान केवल पुस्तकों तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में उपयोगी है। उन्होंने छात्रों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए शिक्षकों के मार्गदर्शन को भी इस सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अत्यंत उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर ओमप्रकाश चौबे पूर्व एडिशनल कमिश्नर, संस्थापक हिमांशु उपाध्याय, सरोजिनी उपाध्याय, वरिष्ठ समाजसेवी डंपी तिवारी, कांग्रेस नेता मयंक चौबे युवा भाजपा नेता विवेक सिंह सोनू,गोलू जायसवाल, उदल पटेल, लाल बहादुर पटेल , ब्रिजेश यादव मौजूद रहे शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा ।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।