मिर्जामुराद।
गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में शनिवार को रंगोत्सव का आयोजन किया गया।जिसमें छात्राओं ने एक-दूसरे के गालों पर अबीर-गुलाल लगाकर होली की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। बलम पिचकारी जो तूने मुझे मारी, रंग बरसे जो तूने मुझे मारी सहित कई होली आधारित फिल्मी गीतों पर छात्राएं जमकर थिरकी।
छात्राओं ने महाविद्यालय के प्रबंधक व वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम को तिलक लगाकर उनका अभिनंदन किया। महाविद्यालय के प्रबंधक ने कहा कि होली उत्सव मनाने की पंरपरा छात्राओं को देश की सभ्यता और संस्कृति से जोड़े रहती है और इसलिए महाविद्यालय में इस तरह के आयोजन होते रहना जरूरी है।
इस दौरान महाविद्यालय के प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, संजय मिश्रा, अमृता सिंह, डॉ. अंजना सिंह, मुकेश यादव, गौरव उपाध्याय, डॉ. विजय सिंह, स्नेहा मिश्रा, श्वेता देवी, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र समेत महाविद्यालय के समस्त छात्राएं एवं प्रवक्तागण उपस्थित रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276