दिनांक 28.02.2026 को अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन० कोलंची, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा व वरिष्ठ सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर, के द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया एवम् ट्रेनो में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे वाराणसी, कुँवर प्रभात सिंह के पर्यवेक्षण में सुनील कुमार सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना जीआरपी डीडीयू, प्रदीप कुमार रावत, प्रभारी निरीक्षक आरपीएफ पोस्ट डीडीयू, के नेतृत्व में संयुक्त टीम के द्वारा चेकिगं के क्रम में उप निरीक्षक स्वतंत्र सिंह, के निर्देशन में, मय थाना जीआरपी डीडीयू पुलिस टीम के
दिनांक 28.02.2026 को रे0स्टे0 डीडीयू जंक्शन के प्लेटफार्म नं0 1 पर आयी ट्रेन 12318 अकालतख्त एक्स० के कोच ए-1 में रात्रि मे समय करीब 02.41 बजे चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध व्यक्ति रितेश पटेल पुत्र अशोक भाई पटेल निवासी A-7/2 नेपियर रोड कालोनी पार्ट- 01 नियर शनिदेव मंदिर थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष, व प्रिग्नेश पुत्र दिनेश पटेल निवासी स्वामी नारायण फालियू, मेटपुर, खम्भाट जिला आणंद (गुजरात) उम्र 43 वर्ष, को चेक किया गया तो उनके पास से तीन अदद बैगों में रखा कुल नगद 1,75,00,000/-रू0 (एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये) बरामद हुआ।
उक्त बरामद हुए रुपयो के बारे में पूछा गया तो उक्त दोनों व्यक्ति के द्वारा संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया। बरामद रुपयो के सम्बन्ध में कागजात मांगा गया तो कोई भी कागजात प्रस्तुत नही कर सकें। बरामद हुये रुपयों के बारे में आयकर विभाग, वाराणसी को विधिक कार्यवाही हेतु सूचित किया गया। आयकर विझभाग की टीम थाना उपस्थित आयी है, पकड़े गये दोनों संदिग्ध व्यक्ति – रितेश पटेल व प्रिग्नेश उपरोक्त व बरामद रुपयो से बैग को आयकर टीम को आवश्यक कार्यवाही हेतु सुपुर्दगी में दिया गया।
नाम पत्ता संदिग्ध व्यक्तिगण-
1. रितेश पटेल पुत्र अशोक भाई पटेल निवासी A-7/2 नेपियर रोड कालोनी पार्ट- 01 नियर शनिदेव मंदिर थाना ठाकुरगंज जिला लखनऊ उ0प्र0 उम्र 38 वर्ष ।
2. प्रिग्नेश पुत्र दिनेश पटेल निवासी स्वामी नारायण फालियू, मेटपुर, खम्भाट जिला आणंद (गुजरात) उम्र 43 वर्ष।
बरामद कुल रुपये- 1,75,00,000/-रू0 (एक करोड़ पचहत्तर लाख रुपये)
बरामदगी/गिरफ्तार करने वाले अधि0/कर्म0गण का नाम-
1. उ0नि0 स्वतंत्र सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू ।
2. हे0का0 मो0असगर, थाना जीआरपी डीडीयू ।
3. हे0का0 अभय नारायण सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू ।
4. का0 अनूप कुमार कुशवाहा, थाना जीआरपी डीडीयू ।
5. का0 संग्राम भूषण सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू ।
6. का0 रणधीर सिंह, थाना जीआरपी डीडीयू ।
7. का0 विजय सिंह सरोज, थाना जीआरपी डीडीयू ।










Users Today : 7
Users This Year : 23703
Total Users : 36296
Views Today : 10
Total views : 71276