प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विमान फ्लाइटराडार24 पर वर्ल्ड लेवल पर सबसे ज्यादा ट्रैक की जाने वाली उड़ान के रूप में उभरा है और बुधवार को इजराइल में उतरने के दौरान इसने कई लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा.
उनकी इस यात्रा को हजारों लोगों ने लाइव ट्रैक किया, यानी किस वक्त पीएम मोदी कहां पहुंचे किस हवाई रास्ते से गुजरे ये सब हजारों लोग लाइव देख रहे थे.
दुनिया भर के विमानों की ट्रैकिंग के लिए जाना जाने वाला ऑनलाइन प्लेटफॉर्म फ्लाइटराइडर के डेटा ने इस बात का दावा किया है कि पीएम मोदी की इस यात्रा को दुनिया में सबसे ज्यादा ट्रैक किया गया.
फ्लाइटरडार के बुधवार को शाम 4 बजे के आंकड़ों के अनुसार 9,225 यूजर्स उस दौरान पीएम के विमान को ट्रैक कर रहे थे.
पीएम मोदी का विमान पाकिस्तान और ईरान के एयर स्पेस को अवॉयड करते हुए अरब सागार के रास्ते इजरायल पहुंचा।
यह विमान नई दिल्ली के पालम एयर फोर्स स्टेशन से निकलकर गुजरात के रास्ते अरब सागार को पार करते हुए ओमान पहुंचा।
वहां से सऊदी होते हुए जोर्डन के रास्ते इजरायल के सीमा पर एंट्री किया। जहां से उनका विमान तेल अवीव के गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड हुआ।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 22
Users This Year : 23813
Total Users : 36406
Views Today : 30
Total views : 71527