दिनाक 27-2-26 को
यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और आगरा पुलिस की टीम से आगरा के थाना एकता क्षेत्र में बदमाशों से मुठभेड़ हुई है जिसमे एक बदमाश गंभीर रूप से घायल हुआ है जिसे तत्काल उपचार हेतु अस्पताल रवाना किया गया है ।
घायल बदमाश की पहचान पवन @ कल्लू पुत्र संतराम निवासी सिरौली थाना लोनी गाजियाबाद के रूप में हुई है
पवन कमिश्नरेट आगरा के थाना ताजगंज के रंगदारी के मुकदमे में वांछित चल रहा था और उसपर पचास हज़ार का इनाम घोषित हो रखा था।पवन शासन द्वारा चिन्हित कुख्यात रणदीप भाटी – अमित कसाना गैंग का शूटर है और इस पर हत्या के चार, रंगदारी के दो मुकदमों सहित कुल 18 से अधिक केस दर्ज है । 2021 में हत्या के अभियोग में इस पर एक लाख का इनाम रह चुका है जिसमे ये दिल्ली से जेल गया था।
इसके पास से काफ़ी संख्या में कारतूस और असलहे बरामद हुए है।
जेल में रहने के दौरान ये हरियाणा के कुख्यात हिमांशु भाऊ गैंग के संपर्क में आ गया था और 2025 जेल से छूटते ही बड़े पैमाने पर रंगदारी माँगना प्रारम्भ कर दिया था ।इस गैंग के साथ मिलकर दिल्ली और पश्चिमी उत्तरप्रदेश में बड़ी घटनाओं को अंजाम देने की फिराक में था ।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 48
Users This Year : 10920
Total Users : 23513
Views Today : 93
Total views : 46122