रोहनिया।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के नगर पंचायत गंगापुर में विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिला अध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने गुरुवार को पूर्वांचल विकास निधि योजना के अंतर्गत गंगापुर रोहनिया मार्ग से एमआर पब्लिक स्कूल लक्ष्मणपुर मार्ग तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
मुख्य अतिथि ने सरकार द्वारा किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन किया। कार्यक्रम के दौरान राजेश जैन ने मुख्य अतिथि एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा का स्वागत किया।

इस दौरान प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष आलोक पांडे, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि प्रवेश पटेल, जयप्रकाश गुप्ता, बिहारी सेठ, राजेश जैन, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सत्यम सेठ, हरेराम कसौधन, रजनी सिंह,धीरज गुप्ता, राजेश केशरी, सचिन केशरी, प्रिंस केशरी, श्रीनाथ पटेल एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 17
Users This Year : 18178
Total Users : 30771
Views Today : 20
Total views : 61130