राजातालाब।
आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के इटही मरुई में कर्मकांड भास्कर वैदिक ज्योतिष वास्तु सलाहकार पंडित भैरव महाराज गुरु जी के आवास माधवकुंज पर गुरुवार को रामचरितमानस पाठ व विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। जिसके दौरान शक्तेशगढ़ आश्रम से पधारे स्वामी अड़गड़ानंद महाराज जी के परम पूज्य शिष्य नारद महाराज नए लोगों को प्रवचन में कहा कि भगवान की प्राप्ति करने के लिए महापुरुषों का आश्रय अत्यंत आवश्यक है इसलिए जीव प्राणियों को सद्गुरु देव की संनिधि प्राप्त करना चाहिए।

प्रवचन के अंत में उपस्थित ग्रामीणों ने महाराज के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अंत में भैरव महाराज के पुत्र विश्वास तिवारी को जन्मदिन की बधाई देते हुए आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम आयोजक पंडित भैरव महाराज ने आगंतुकों का भब्य स्वागत किया।कार्यक्रम का संचालन विशेष सहयोगी इंडियन रेलवे जितेंद्र यादव ने किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राम सिंह यादव ,कल्लू तिवारी, बृजेश पाठक ,संतोष यादव,हरि महाराज, विजय कुमार सिंह, बच्चन तिवारी ,लालजी पटेल ,शिव प्रसाद पटेल, राम सिंह वर्मा, महेंद्र पटेल ,संदीप पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।











Users Today : 17
Users This Year : 18178
Total Users : 30771
Views Today : 20
Total views : 61130