चन्दौली पड़ाव पूर्वांचल स्पोर्ट्स के बैनर तले ज्योति कान्वेंट स्कूल, अलीनगर, मुगलसराय द्वारा आयोजित दूसरी सत्यदेव गुप्ता मेमोरियल सब जूनियर क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बीपी स्कूल, दुल्हीपुर में मुगलसराय की टारगेट स्पोर्ट्स और बनारस की दृष्टि एकेडमी के बीच खेला गया।
इस रोमांचक मुकाबले में दृष्टि एकेडमी ने टारगेट स्पोर्ट्स को सिर्फ 7 रन से हराकर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि एकेडमी ने बनाए 128 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दृष्टि एकेडमी ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 128 रन बनाए। इसमें श्रेयांश ने 5 बाउंड्री की मदद से सर्वाधिक 35 रन बनाए, जबकि कृष ने 25 रन (3 बाउंड्री) बनाकर अहम योगदान दिया। यशस्वी ने नाबाद 11 रन बनाकर पारी को समेटा। टारगेट स्पोर्ट्स की ओर से शंशाक ने 2 विकेट, और बिराज तथा अंश ने एक-एक विकेट लिया।
टारगेट स्पोर्ट्स ने किया संघर्ष, लेकिन 7 रन से हारी

टारगेट स्पोर्ट्स ने जवाबी पारी की शुरुआत शानदार की और पहले 3 ओवर में बिना विकेट खोए 31 रन बना लिए, जिससे मैच का रुख उनके पक्ष में जाता हुआ दिख रहा था। लेकिन अंत में दृष्टि एकेडमी के गेंदबाजों और फील्डिंग ने शानदार प्रदर्शन किया, और टारगेट स्पोर्ट्स की टीम पूरे 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर केवल 121 रन ही बना सकी। रोहित ने तेज 27 रन बनाए, जबकि अनिकेत ने 13 रन बनाए, लेकिन बाकी के बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सके।
पुरस्कार वितरण
प्लेयर ऑफ द फाइनल का पुरस्कार श्रेयांश को दिया गया। दृष्टि एकेडमी की ओर से श्रेयांश, मुदित, और अर्णव ने 2-2 विकेट लिए, जबकि अक्षत को बेस्ट बॉलर का पुरस्कार और कृष को बेस्ट बैटर का पुरस्कार दिया गया।
मुख्य अतिथि और सम्मानित गेस्ट

इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में आर.पी.एफ. इंस्पेक्टर प्रदीप रावत उपस्थित थे, जिन्होंने कहा कि इस तरह के मैचों से खिलाड़ियों को अपने खेल का प्रदर्शन करने का अच्छा मौका मिलता है। स्पेशल गेस्ट के रूप में युवा नेता जावेद हाशमी और पूर्व क्रिकेटर फराज हुसैन ने भी मैच का आनंद लिया।
समारोह की अध्यक्षता कृष्ण मोहन गुप्ता ने की, जबकि शौज़ब हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कोच विकास कुमार, मनोज कुमार, कृष्ण लालू, त्रिपाठी जी, ग़ाज़ी अब्बास, और गोपाल सेठ भी उपस्थित रहे।
सभी विजेता और भागीदार टीमों को बधाई और शुभकामनाएं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 76
Users This Year : 17389
Total Users : 29982
Views Today : 169
Total views : 59449