चकिया के पंडी गांव में विकास कार्यों पर उठे सवाल, लाखों खर्च के बावजूद बदहाल स्थिति

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सैदूपुर  क्षेत्र के पंडी गांव में विकास कार्यों को लेकर गंभीर अनियमितताओं का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम प्रधान और सचिव की मिलीभगत से सरकारी योजनाओं में लाखों रुपये खर्च किए गए, लेकिन जमीनी हकीकत आज भी बदहाल बनी हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार, गांव में कराए गए विकास कार्य भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गए हैं। बुनियादी सुविधाओं का अभाव आज भी बरकरार है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

सामुदायिक शौचालय बना शो पीस

गांव में लाखों रुपये की लागत से निर्मित सामुदायिक शौचालय उपयोग के बजाय केवल दिखावे की वस्तु बनकर रह गया है। ग्रामीणों का कहना है कि शौचालय का समुचित उपयोग नहीं हो रहा, जिससे स्वच्छता अभियान की मंशा पर सवाल उठ रहे हैं।

गंदगी का अंबार, सफाई व्यवस्था ध्वस्त

गांव में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। आरोप है कि तैनात सफाईकर्मी नियमित सफाई करने के बजाय केवल चिन्हित लोगों के यहां ही काम करते हैं, जिससे आम ग्रामीणों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गौशाला योजना में गड़बड़ी का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गौशाला योजना में भी जमकर अनियमितता हुई है। कई लाभार्थियों को बिना गोवंश के ही लाभ दे दिया गया, जिससे योजना की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

आवास योजना में धन उगाही की चर्चा

सूत्रों के मुताबिक, आवास योजना में भी पात्र लाभार्थियों, विशेषकर दिव्यांगों से धन उगाही की शिकायत सामने आई है, जो गंभीर जांच का विषय है।

ग्रामीणों में आक्रोश, जांच की मांग

इन सभी मामलों को लेकर ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

गांव के लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है और क्या वाकई दोषियों पर कार्रवाई होती है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।