दस, बीघा जमीन बिक्री का लगभग 70 करोड़ रुपए गमन करने के आरोप में, मंडुवाडीह पुलिस ने एक दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार मंडुवाडीह थाना क्षेत्र के पहाड़ी निवासी अधिवक्ता उत्तम कुमार पटेल ने कुल 13 लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 316,(२),351(३) के तहत मंडुवाडीह थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
उनका आरोप है, कि आरोपियों ने उनका 10 बीघा जमीन बिछुआ कर लगभग 70 करोड़ रूपया जप्त कर दिया है।
मांगने पर जान से मारने व अपहरण की धमकी देते हैं।
उन्होंने मंढ़ाव रोहनिया निवासी वीरेंद्र प्रताप सिंह पहाड़ी मंडुवाडीह के सर्वेश सिंह , जय बहादुर पटेल, नगवां चितईपुर के मनीष सिंह, सामने घाट लंका निवासी अशोक वर्मा, व रवि वर्मा, शिवाला लंका के परवेज कादीर खां, संगहट रोहनियां निवासी राम नरेश पटेल, मनोज कुमार पटेल, बसंतपुर सिवान बिहार निवासी नंदकिशोर सिंह, कुशवाहा चुनार मिर्जापुर के आरिफ अहमद उर्फ मोनू व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुई है।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला











Users Today : 91
Users This Year : 17404
Total Users : 29997
Views Today : 194
Total views : 59474