महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रामनगर स्थित गोलाघाट युवा समिति द्वारा तेलियाने तिराहे के समीप श्रद्धालुओं के लिए भव्य प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

प्रसाद वितरण कार्यक्रम दोपहर 3:00 बजे प्रारंभ हुआ जो देर रात्रि तक निरंतर चलता रहा। इस दौरान बड़ी संख्या में भक्तजन उपस्थित रहे। समिति के सदस्यों ने पूरी निष्ठा एवं सेवा भाव से श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं उत्साह का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा की वरिष्ठ नेता संतोष द्विवेदी एवं सृजन श्रीवास्तव भी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर संतोष द्विवेदी ने कहा कि “गोलाघाट युवा समिति द्वारा की जा रही यह सराहनीय पहल अत्यंत प्रशंसनीय है। मैं प्रतिवर्ष इस कार्यक्रम का साक्षी बनता हूं और यहां सदैव सेवा एवं सद्भाव का वातावरण देखने को मिलता है। ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और आपसी सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।”
समिति के सदस्यों लक्ष्मण गुप्ता, रवि गुप्ता, संतोष गुप्ता, बाबा यादव, प्रमोद यादव, अमित गुप्ता व दीपक गुप्ता ने कार्यक्रम की समस्त व्यवस्थाएं संभाली और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
समिति पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी इसी प्रकार सामाजिक एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाता रहेगा।
रिपोर्ट : रिम्मी कौर









Users Today : 104
Users This Year : 24046
Total Users : 36639
Views Today : 219
Total views : 72035