मिर्जापुर पड़री थाना क्षेत्र के चेंदुली गांव में शनिवार को सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में ताबड़तोड़ 20 बकरियों की मौत एवं 4 बकरियों के गंभीर स्थिति होने पर पशु चिकित्सालय विभाग की पहुंची टीम। क्षेत्र के चेंदुली गांव निवासी पशु पालक फुल्लर पाल पुत्र स्व0 राम निहोर पाल बकरी पाल कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था। जो गत शुक्रवार की शाम को परिवार के लोग बकरी सिवान में चराकर घर लाकर बाड़े में बांध कर अपने काम में लग गया। शनिवार की भोर में अचानक बकरिया चिल्लाने लगी।
जब तक पशु पालक समझ पाता तब एक एक करके शनिवार की सुबह 10 बजे तक 20 बकरियां तड़प तड़प कर दम तोड़ दी। आनन फानन में इसकी सूचना सुबह पशु चिकित्साधिकारी सुभाष सिंह को दी। एस आई आर ड्यूटी होने के कारण इन्होंने तुरंत पशुधन प्रसार अधिकारी वीरेंद्र कुमार एवं टिम के साथ मौके पर भेजा जहां इलाज करते समय 20 बकरियों की मौत हो गई । तथा 4 का इलाज चल रहा है।
सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल घनश्याम भी मौके पर पहुंचे तथा बकरियों का पोस्टमार्टम कराया गया। तथा फ़ुल्लर पाल का पूरा परिवार का रो रोकर बुरा हाल हो गया है। अचानक लगभग 3 लाख का नुकसान होने से परिवार अनाथ सा हो गया है। इस संबंध मे पशु चिकित्साधिकारी सुभाष सिंह ने बताया कि संभवतः फूड प्वाइजन का केश प्रतीत हो रहा है। ग्राम प्रधान गुंजा सिंह ने बताया कि फुल्लर पाल का परिवार बकरी पाल अपने परिवार का जीविकोपार्जन चलाता था।
रिपोर्ट – भोलानाथ यादव










Users Today : 8
Users This Year : 10666
Total Users : 23259
Views Today : 10
Total views : 45671