चन्दौली– डीडीयू नगर डीडीयू नगर आज, नगर की एकमात्र स्वच्छ कॉलोनी यूरोपियन कॉलोनी और बाकले ग्राउंड को चारों तरफ से बैरिकेट कर दिए जाने के विरोध में आज नगर के लोगों ने वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के नेतृत्व में प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि मुगलसराय मंडल में बड़े परिणाम पैमाने पर डी•आर•एम• और आर• पी• एफ• की देखरेख में कोयला चोरी व रेल का लोहा चोरी किया जाता है। जिसमें डी आर एम और आर पी एफ कमांडेंट सबका हिस्सा होता है, यह जग जाहिर है ।
इसको डी आर एम साहब ओर आर पी एफ कमांडेंट रोक नहीं पा रहे हैं और हम नगर के नागरिक सुबह-सुबह थोड़ी ताजी हवा लेने , टहलने हेतु बाकले ग्राउंड आ जाते हैं, तो हम लोगों को बैरिकेडिंग करके डी• आर• एम• साहब रोक रहे हैं, जो कि बिल्कुल अवैध व गलत है।
संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि शुरू से ही हम नगर वासी इस बाकले ग्राउंड में रोज सुबह टहलने आते रहे हैं। बाकले ग्राउंड से नगर के लोगों का जुड़ाव रहा है। बाकले ग्राउंड स्थित यूरोपियन कॉलोनी में नगर के लोगों के रिश्तेदारियां हैं, नगर के लोगों के घर के ही भाई बहन यहां रहते हैं।
यूरोपियन कॉलोनी के किसी कर्मचारी को नगर वासियों के मार्निंग वाक से कोई आपत्ति नहीं है। फिर भी दीनदयाल उपाध्याय मंडल के मंडल रेल प्रबंधक अपनी तानाशाही दिखा रहे हैं ,जो कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा ।
इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट के साथ अंचल श्रीवास्तव, राकेश पटेल, ओम प्रकाश गुप्ता प्रितपाल सिंह, सुरेंद्र कुमार, राम प्रकाश साहू, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, अशोक कुमार गुप्ता, अभिषेक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 3
Users This Year : 24083
Total Users : 36676
Views Today : 3
Total views : 72086