महादेव झारखंडी मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है। हर हर महादेव व ओम नमः शिवाय की जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है। भगवान भोलेनाथ को भांग धतूरा बेलपत्र भांग दूध जल इत्यादि बड़े ही आस्था भाव के साथ अर्पण कर रहे हैं।

महाशिवरात्रि को लेकर रविवार को शहर के विभिन्न शिवालयों में श्रद्धालुओं का आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा है। श्रद्धालु विभिन्न शिवालयों में भाेर से भगवान शिव को जलाभिषक कर रहे हैं।महादेव झारखंडी मंदिर में देर रात से श्रद्धालुओं की भीड़ देखने को मिली है। हर हर महादेव व ओम नमः शिवाय की जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया है। भगवान भोलेनाथ को भांग धतूरा बेलपत्र भांग दूध जल इत्यादि बड़े ही आस्था भाव के साथ अर्पण कर रहे हैं।
वहीं, बाबा मुक्तेश्वर नाथ व मानसरोवर मंदिर के साथ-साथ गोरखनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। अपने आस्था के अनुसार श्रद्धालु भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, जल, गंगाजल, दूध इत्यादि से शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं। अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर तथा गोरखनाथ मंदिर सहित गली मोहल्ले के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से माहौल भक्ति से सराबोर हो रहा है। हर तरफ भगवान भोलेनाथ के भक्ति गानों की धुन सुनाई दे रही है। शिवालयों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।










Users Today : 17
Users This Year : 24097
Total Users : 36690
Views Today : 44
Total views : 72127