वाराणसी रोहनिया अनंत हॉस्पिटल पर डायरेक्टर डॉक्टर आलोक शर्मा ने अपने जन्मदिन पर क्षेत्र के गरीब असहाय दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल व सहायक उपकरण वितरण व बाणासुर मंदिर पर गरीब परिवार के दो जोड़े शादी भी कराया।
उक्त नव विवाहित दोनों वर वधुओं को सपरिवार डॉ आलोक शर्मा व उनकी पत्नी अंबिका सिंह ने टीवी, घड़ी, बेड, पंखा सहित विभिन्न सामानों के साथ आभूषण, कपड़ा, 11 हजार रुपया सहयोग राशि उपहार के रूप में देकर आशीर्वाद दिया। दोनों पक्ष के बारातियो हेतु भोजन की व्यवस्था भी की गयी थी। डॉ आलोक शर्मा द्वारा किए गए समाज के लिए इस यादगार सराहनीय संदेश के साथ अनोखे पहल का क्षेत्र में काफी चर्चा बना रहा।
इस दौरान अस्पताल में भर्ती सभी मरीजों को मिष्ठान व फल वितरण किया।लोगों ने केक काटकर डॉक्टर आलोक शर्मा के जन्मदिन की हार्दिक बधाई देते हुए ईश्वर से लंबी उम्र की कामना की। डॉ आलोक शर्मा ने कहा कि गरीब असहायों की सेवा करने से उनके द्वारा दिए गए आशीर्वाद भगवान के आशीर्वाद के बराबर होता है।जन्मदिन की बधाई देने हेतु दिनभर शुभचिंतकों की ताता लगा रहा।
इस दौरान मुख्य रूप से अभिषेक सिंह, संतोष सिंह, डॉक्टर सर्वेश सिंह, डॉक्टर सौरभ सिंह, डॉक्टर मनीष राय, अभिनेश सिंह सहित हास्पिटल के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला










Users Today : 0
Users This Year : 18251
Total Users : 30844
Views Today :
Total views : 61322