अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन ने थामा सपा का दामन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

राजधानी लखनऊ में रविवार को सपा मुख्यालय में सपा मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने सपा का दामन थाम लिया। पहले से ही यह तय हो गया था कि नसीमुद्दीन सपा में जाएंगे। आज इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई। मालूम हो कि नसीमुद्दीन सिद्दीकी बसपा सरकार में कैबिनेट मंत्री थे। पार्टी में उनका अच्छा रसूख था। इस मौके पर तीन महिला नेत्रियों समेत कुल सात नेता सपा में शामिल हुए।

समाजवादी पार्टी में शामिल होने पर पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से मेरे पुराने रिश्ते हैं। मैं उनकी बहुत इज्जत करता हूं। हम उनके बताए रास्ते पर चलेंगे। मेरे शामिल होने से पहले पार्टी में और भी कई सीनियर नेता हैं। हमें उनके साथ कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को मजबूत करना है। पार्टी मजबूत होगी तो हम मजबूत होंगे। हम मजबूत होंगे तो प्रदेश मजबूत होगा। प्रदेश मजबूत होगा तो समाज मजबूत होगा।

 

रिपोर्ट : रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

अपना घर आश्रम वाराणसी दिनांक 5 अप्रैल 2026 को अपना घर आश्रम गेल द्वारा पीएनजी गैस द्वारा संचालित कुकिंग सिस्टम को गेल के कार्यकारी निदेशक श्री एच के. गर्ग एवं महाप्रबंधक श्री सुशील कुमार जी के कर कमल द्वारा शुभारंभ किया गया।