कम्पोजिट विद्यालय करधना में बच्चों ने अपनी प्रतिभा को शिक्षकों और अभिभावकों के बीच प्रदर्शित करते हुए विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, देशभक्ति, सामाजिक समरसता, समता और समानता आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शैक्षणिक, सांस्कृतिक और उपस्थिति के क्षेत्र में कुल 57 छात्र/छात्राओं को मेडल प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक सेवापुरी की सुपुत्री अदिति पटेल, विशिष्ट अतिथि अमन सिंह रजत तथा संजय यादव खण्ड शिक्षा अधिकारी सेवापुरी रहे। कार्यक्रम का संचालन लोकगायिका और शिक्षिका शैलबाला मिश्रा ने किया।
इस अवसर पर पी एल सी सदस्य डॉ शिव कुमार मिश्र, पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, अशोक कुमार चन्द्र भूषण, सुभेष झा, एस एस सी अध्यक्ष वन्दिनी विश्वकर्मा, संतोष मिश्र, संतोष पांडेय, विनोद सिंह आदि उपस्थित रहे।










Users Today : 0
Users This Year : 18251
Total Users : 30844
Views Today :
Total views : 61322