चन्दौली जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने विकास खंड सदर कार्यालय में पहुंचकर अलग-अलग पटलों की जांच की। जांच के दौरान उन्होंने आन लाईन शिकायत रजिस्टर, सर्विस बुक, योजनाओं की प्रगति, शिकायत पंजिका सहित मनरेगा पटल पर मनरेगा से संबंधित रजिस्टर, जनसुनवाई व्यवस्था, साफ-सफाई प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित पत्रावली तथा व्यक्तिगत पत्रावलियों की भी जांच की और नागरिक सुविधाओं से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।
इस दौरान उन्होंने अभिलेखों के बेहतर रख रखाव तथा अभिलेखों से संबंधित मूल रजिस्टर तैयार करने के निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने चल रहे विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ पूरे किए जाएं। उन्होंने आम नागरिकों से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और संवेदनशीलता बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने विभिन्न पटल निरीक्षण के दौरान संतोष जनक कार्य की तारीफ किया।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी









Users Today : 8
Users This Year : 24088
Total Users : 36681
Views Today : 9
Total views : 72092