अभिनेता रणवीर सिंह और फिल्म निर्देशक रोहित शेट्टी को शुक्रवार को फिर से कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी मिली है। लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े होने का दावा करने वाले गुर्गे ने व्हाट्सएप पर भेजे गए वॉयस नोट में धमकी दी है कि लाइन पर आ जाओ, नहीं तो बाद में देखना हम लोग क्या करते हैं।
धमकी देने वाले ने खुद के लॉरेंस बिश्नोई गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर होने का दावा किया है। उसने कहा, तुम्हारे स्टाफ को निशाना बनाएंगे। मामले में देर रात तक पुलिस को कोई शिकायत नहीं मिली है। हालांकि, पुलिस ने दोनों की ही सुरक्षा पहले से ही बढ़ा रखी है।
ऑडियो वायरल होने के बाद मुंबई पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। साथ ही, शक है कि देश भर में कई और लोगों को भी ऐसी ही धमकियां दी गई हैं।
रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला









Users Today : 9
Users This Year : 24089
Total Users : 36682
Views Today : 10
Total views : 72093