वाराणसी।
महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर संभावित भीड़, शिवबारात आयोजन और घाटों के जल क्षेत्र में सुरक्षा को देखते हुए कमिश्नरेट वाराणसी में व्यापक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। अपर पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय) शिवहरी मीणा ने संबंधित अधिकारियों, नाविकों, मल्लाह समाज के प्रतिनिधियों और शिवबारात आयोजकों के साथ विस्तृत बैठक कर सुरक्षा, यातायात और व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए। प्रशासन का स्पष्ट संदेश है कि पर्व के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
नाव संचालन पर सख्ती, लाइफ जैकेट अनिवार्य
बैठक में जल क्षेत्र की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई। केवल वैध पंजीकृत और लाइसेंसधारी नाविकों को ही नाव संचालन की अनुमति होगी। प्रत्येक नाव पर पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से अंकित करना और निर्धारित क्षमता से अधिक सवारी न बैठाना अनिवार्य किया गया है। हर यात्री के लिए लाइफ जैकेट पहनना जरूरी होगा। प्रतिबंधित जल क्षेत्र में नाव ले जाने, बैरिकेडिंग तोड़ने या नशे की हालत में नाव चलाने पर कठोर कार्र









Users Today : 9
Users This Year : 24089
Total Users : 36682
Views Today : 10
Total views : 72093