जौनपुर
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है। कि यह संगठन केवल नाम का नहीं, बल्कि हर पत्रकार परिवार के सुख-दुःख का सच्चा साथी भी है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुरेश कुमार शर्मा जनपद जौनपुर के जिलाध्यक्ष स्वदेश कुमार के आवास पर पहुंचे जहां उन्होंने उनकी पूज्य माता जी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया।
इस दुःख की घड़ी में सुरेश कुमार शर्मा ने कहा कि “राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग सिर्फ़ एक संगठन नहीं, बल्कि एक परिवार है। हमारे किसी भी पदाधिकारी या पत्रकार साथी पर जब भी विपत्ति आती है। तो आयोग उसके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा रहता है। और सदैव तत्पर रहेगा।
उनके इन शब्दों ने उपस्थित सभी लोगों के हृदय को छू लिया। यह केवल औपचारिक संवेदना नहीं थी, बल्कि संगठन की उस प्रतिबद्धता का संदेश था जो हर पत्रकार की सुरक्षा, सम्मान और आत्मसम्मान के लिए समर्पित है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग लगातार यह संदेश देता आया है। कि पत्रकार समाज का प्रहरी है। और उस प्रहरी की रक्षा तथा सम्मान की जिम्मेदारी संगठन की प्राथमिकता है। चाहे संघर्ष का समय हो या शोक की घड़ी आयोग हर परिस्थिति में अपने सदस्यों के साथ मजबूती से खड़ा है।
जौनपुर में दिया गया यह संवेदनात्मक साथ पूरे प्रदेश और देश के पत्रकारों के लिए एक प्रेरक संदेश है।
आप अकेले नहीं हैं। आपका संगठन आपके साथ है।
राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग का यह कदम पत्रकार जगत में विश्वास, एकता और पारिवारिक भावना को और भी मजबूत करने वाला साबित हो रहा है।
संदेश स्पष्ट है।
जहां पत्रकार, वहां राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा आयोग।
हर दुःख में साथ, हर सुख में सहभागी।
रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 5
Users This Year : 17446
Total Users : 30039
Views Today : 12
Total views : 59530