घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और साथ में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मृतक की पहचान आयुष कुमार (16) के रूप में हुई है, जो झारखंड के धनबाद जिले का निवासी था। प्राप्त जानकारी के अनुसार आयुष कुमार मूल रूप से बैंक कॉलोनी, गोविंदपुर, जिला धनबाद (झारखंड) का रहने वाला था। वह अपनी मां, नाना उपेंद्र सिन्हा और नानी के साथ वाराणसी घूमने आया हुआ था। परिजनों के अनुसार आयुष हाल ही में पायलट की ट्रेनिंग पूरी कर घर लौटा था और परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर निकला था। गहरे पानी में जाने से हुआ
हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गुरुवार सुबह आयुष केदार घाट पर गंगा स्नान कर रहा था। स्नान के दौरान वह अचानक गहरे पानी की ओर चला गया और संतुलन बिगड़ने से डूबने लगा। उसे डूबता देख उसके नाना उपेंद्र सिन्हा ने शोर मचाया और आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर मौजूद स्वयंसेवी गोताखोर सनी, अजय और राकेश ने तत्काल जल पुलिस के सहयोग से सर्च ऑपरेशन शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद युवक को गंगा नदी से बाहर निकाला गया,
लेकिन तब तक उसकी हालत गंभीर हो चुकी थी। प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। घटना की जानकारी मिलते ही भेलूपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी कराई जा रही है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।











Users Today : 15
Users This Year : 24095
Total Users : 36688
Views Today : 34
Total views : 72117