आवारा कुत्तों से नगर में खौफ, कसाब महाल में दो दिनो में दो दर्जन लोगो को काटा, सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की लग रही है कतार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर  नगर में आवारा कुत्तों के खौफ से लोग न तो खुद घर से बाहर निकलना चाह रहे हैं और न हीं बच्चे और बुजुर्गों को बाहर अकेला छोड़ रहे हैं। नगर पालिका परिषद अंतर्गत कसाब महाल मिनारा मस्जिद के आसपास, कालीमहाल, जायसवाल स्कूल रोड, पराहुपुर, हनुमानपुर आदि क्षेत्रों में आवारा कुत्तों नव उत्पात मचा रखा है।

आवारा कुत्तों के काटने से प्रतिदिन आधे दर्जन से अधिक लोग रैबीज का इंजेक्शन लगवाने अस्पताल पहुंच रहे हैं। अकेले कसाब महाल में दो दिनो में 2 दर्जन लोग कुत्ते के काटने के शिकार हो चुके हैं। कुत्तों के दहशत से लोग खौफजदा है वही सरकारी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों की कतार लगती जा रही है।

आवारा कुत्तों के घर पकड़ के लिए अभी तक तो कोई एनिमल लवर पहल नहीं कर रहा है और नहीं कुत्तों को पकड़ने वाली एजेंसी ही इस तरफ ध्यान दे रही हैं। आवारा कुत्ते के काटने के शिकार हुए शिकार लोगो में हाजी करीमुल्ला, फिरोज अंसारी उर्फ गांधी, ईकबाल, सरताज, फैज, असरफ अहमद, हबीब समेत क्षेत्र के लोगों ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी व पालिकाध्यक्ष का ध्यान इस ओर आकृष्ट कराते हुए आग्रह किया है कि इन आवारा कुत्तों को पकड़ कर अन्यत्र भेजवायें ताकि लोग उनके खौफ से लोग मुक्त हो सके।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी 

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई