चन्दौली डीडीयू नगर समाजवादी पार्टी विधानसभा मुगलसराय के नेतृत्व में आज नगर पालिका परिषद मुगलसराय क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना प्रदर्शन के उपरांत प्रतिनिधिमंडल ने उपजिलाधिकारी को समस्याओं से संबंधित एक पत्रक सौंपा।
धरना प्रदर्शन के दौरान नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों, जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने, गंदगी, पेयजल संकट, स्ट्रीट लाइटों की खराब स्थिति,मकान टैक्स सहित अन्य नागरिक सुविधाओं की बदहाली को प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद द्वारा जनसमस्याओं की लगातार अनदेखी की जा रही है, जिससे आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
सपा नेताओं ने उपजिलाधिकारी से मांग की कि नगर की सभी समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान शीघ्र नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी आंदोलन को और तेज करने को मजबूर होगी।समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष सत्यनारायण राजभर ने कहा कि मुगलसराय नगर की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जनता की मूलभूत समस्याओं का तत्काल समाधान न हुआ तो समाजवादी पार्टी जिले भर में आंदोलन करेगी। इस दौरान मुगलसराय विधानसभा के समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रत्याशी चन्द्रशेखर यादव ने कहा कि नगर पालिका की लापरवाही के कारण मुगलसराय की जनता बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी पार्टी जन आंदोलन तेज करेगी।
पूर्व चेयरमैन मुसाफिर चौहान ने कहा कि नगर में सड़क, नाली और सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। जनता की परेशानियों को नजरअंदाज करना अब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नगर अध्यक्ष सोनू चौहान ने कहा कि नगर की समस्याएं रोज़ बढ़ रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी मौन हैं। सपा आम जनता की आवाज़ बनकर संघर्ष करती रहेगी। विधानसभा अध्यक्ष तस्लीम अंसारी ने कहा कि जनसमस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता होनी चाहिए। यदि प्रशासन ने गंभीरता नहीं दिखाई तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।
धरना प्रदर्शन में बाबूलाल यादव, नफीस अहमद, सुदामा यादव, संतोष यादव, स्वदेशी गुप्ता, राजाराम सोनकर, अजय इंद्रेश, मोनू जायसवाल, औसाफ अहमद, आरिफ सिद्दकी, इरशाद, सैफी, अशोक, चंद्रप्रकाश, रजत वर्मा, रमेश, वीरेंद्र प्रधान, विजई, आनंद, वीरेंद्र, विनय डब्बू, अनिल, अजीत बबलू, कैलाश, प्रदीप, पिंटू, अजय, सुल्तान खान समेत समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 203
Users This Year : 10861
Total Users : 23454
Views Today : 351
Total views : 46012