चन्दौली डीडीयू नगर सनबीम स्कूल मुगलसराय के लिए यह अत्यंत गौरव और प्रेरणा का विषय है कि विद्यालय के पूर्व छात्र एवं भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के वैज्ञानिक अभिषेक राय का आगमन सोमवार को विद्यालय परिसर में हुआ। इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक विशेष प्रेस वार्ता एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस संवाद के दौरान इसरो के वैज्ञानिक अभिषेक राय ने अपने विद्यालयी जीवन से लेकर इसरो तक की प्रेरणादायक यात्रा साझा करते हुए विद्यार्थियों को परिश्रम, संघर्ष और लक्ष्य-निष्ठा से बड़े सपने साकार करने की प्रेरणा दी। उन्होंने इसरो की कार्यप्रणाली, उपग्रहों और अंतरिक्ष अनुसंधान से जुड़ी जानकारियाँ सरल व रोचक ढंग से प्रस्तुत कीं।
उन्होंने सनबीम स्कूल द्वारा संचालित ‘मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा’ की भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा केवल आर्थिक सहायता का माध्यम नहीं है, बल्कि यह उन प्रतिभाओं को पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का सशक्त मंच है, जो संसाधनों के अभाव में पीछे रह जाती हैं। 55 लाख रुपये तक की यह छात्रवृत्ति उन विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण है, जिनके सपने परिस्थितियों के कारण अधूरे रह जाते हैं।
दुलहीपुर स्थित सनबीम स्कूल मुगलसराय में ‘‘मेधा’’ (छात्रवृत्ति परीक्षा) का आयोजन किया जायेगा। यह छात्रवृत्ति परीक्षा चंदौली व वाराणसी जिले के साथ – साथ समस्त उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों के होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रों के लिए सुनहरा अवसर लेकर आया है। स्कूल की निदेशिका श्वेता कानूडिया ने बताया कि इस स्कॉलरशिप टेस्ट के अंतर्गत सत्र 2026-27 में कक्षा 11 में प्रवेश लेने वाले छात्र 2 साल तक निःशुल्क शिक्षा का लाभ उठा सकेंगे।
विद्यालय की प्रधानाचार्या सौमिता चटर्जी ने यह बताया कि हमारा मेरिट स्कॉलरशिप प्रोग्राम छात्र केंद्रित है। हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि विद्यालय में प्रवेश लेने वाले प्रत्येक छात्र को स्कूली शिक्षा के सभी क्षेत्रों में सुअवसर प्रदान किया जाए ताकि वे निरंतर उन्नति को प्राप्त कर सके। यह कार्यक्रम उन बच्चों को लाभान्वित करने जा रहा है जिनके पास उत्कृष्ट शैक्षणिक कौशल की जिज्ञासा है और वे विभिन्न शैक्षिक क्षेत्रों में सर्वाेत्कृष्ट प्रदर्शन करना चाहते हैं।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 99
Users This Year : 17412
Total Users : 30005
Views Today : 204
Total views : 59484