वाराणसी-
उदय प्रताप कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान विभाग में शनिवार को” राजनीति और ध्यान में अंतर्सम्बन्ध” बिषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में गवर्नमेंट गर्ल्स डिग्री कॉलेज सेवापुरी के प्राध्यापक प्रोफेसर रवि गुप्ता उपस्थित रहे।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य प्रो.धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया। उन्होंने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में राजनीति और प्रशासन में मानसिक संतुलन और नैतिक चेतना अत्यंत आवश्यक है,
जिसे ध्यान के माध्यम से विकसित किया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से ध्यान को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का आवाहन किया। मुख्य वक्ता प्रोफेसर रवि गुप्ता ने अपने व्याख्यान में ध्यान की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार ध्यान व्यक्ति की निर्णय क्षमता, नेतृत्व गुण और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करता है,
जिसका सकारात्मक प्रभाव राजनीति एवं शारीरिक जीवन पर पड़ता है। उन्होंने राजनीति में संतुलन संयम और सकारात्मक सोच के महत्व को रेखांकित किया। इस संगोष्ठी में राजनीति विज्ञान विभाग की प्राध्यापकगण के साथ-साथ शोधार्थी अतुल कुमार सिंह, शिवम सिंह, प्रशंसा राय, रूपाली सिंह एवं मानसी उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी गण उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम के अन्त में विभागाध्यक्ष प्रोफेसर अलका रानी गुप्ता ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए मुख्य वक्ता को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस प्रकार के कार्यक्रमों से छात्रों में ध्यान तथा उसकी वर्तमान समय में प्रासंगिकता को समझने में काफी मदद मिलती है।











Users Today : 214
Users This Year : 10872
Total Users : 23465
Views Today : 368
Total views : 46029