चहनियाँ/चंदौली
विकास खंड चहनिया ब्लाक मुख्यालय क्षेत्र पंचायत कार्यालय में बुधवार को ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने ब्लाक के सम्बंधित अधिकारियों व कर्मचारियों संग बैठक किया।
बैठक में समस्त अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से ब्लांक मुख्यालय के कार्यालय में पहुंचे साथ ही मृत्यु प्रमाणपत्र व जन्मप्रमाण पत्र बनाने के लिए महिनों चक्कर लगाने की लगातार ग्रामीणों द्वारा शिकायत मिलने पर ब्लाक प्रमुख ने नाराज़गी व्यक्त करते हुए कड़ी हिदायत देते हुए समस्त सचिवो को रोस्टर लगाकर अपने अपने ग्राम सभा के पंचायत भवनों पर उपस्थित रहकर ग्रामीणों को सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए लोगों को जन्म प्रमाण पत्र व मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने को लेकर कागजिय कार्रवाही पुर्ण करते हुए उनको सात दिन में बनाकर देने का निर्देश दिया।
वहीं ग्राम सभाओं को स्वच्छ व साफ – सफाई हेतु पहल करते हुए ग्राम सभा मे स्वस्थ्य चिकित्सा, सड़क, बिजली, पेयजल,प्राथमिक विद्यालय, पंचायत भवन,सीसी रोड, नाली निर्माण, इंटर लाकिंग,खंडजा आदि विकास कार्यों के बारे में जानकारी ली।इस दौरान ब्लाक प्रमुख अरुण कुमार जायसवाल ने कहा कि विकास कार्य को लेकर प्रमुखता एवं ईमानदारी से जोर दिया जाय ताकि विकास का कार्य और गति से आगे निकले। किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। वहीं लखनऊ मुख्यमंत्री व जिला अधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी से अवगत कराते हुए कार्रवाई किया जायेगा।
बैठक में खंड विकास अधिकारी राजेश नायक, एडीओ पंचायत अधिकारी, एकाउंटेंट सियालाल यादव , समाज कल्याण अधिकारी प्रिंस गुप्ता, ग्राम पंचायत अधिकारी जागृति यादव, विद्या यादव, प्रेमचंद यादव, एडीओ आईएसबी नित्यानंद सिंह, वरिष्ठ सहायक अर्चना वर्मा, आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट- अलीम हाशमी











Users Today : 52
Users This Year : 18023
Total Users : 30616
Views Today : 146
Total views : 60812