चन्दौली शहाबगंज
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में फरार और वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना शहाबगंज पुलिस ने एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चन्द्रशेखर (आईपीएस) एवं क्षेत्राधिकारी चकिया रघुराज के निर्देशन में थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय प्रधान न्यायाधीश/परिवार न्यायालय चन्दौली द्वारा जारी वारंट के आधार पर कार्रवाई की। प्रकीर्ण वाद संख्या 339/2024, धारा 128 सीआरपीसी (सोनम पटेल बनाम धनंजय पटेल) के तहत वारंटी अभियुक्त धनंजय पटेल को ग्राम विशुनपुरा से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि न्यायालय के आदेशों का सख्ती से पालन किया जाएगा और कानून से बचने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
गिरफ्तार अभियुक्त:
धनंजय पटेल पुत्र स्व0 कम्पोस्ट नारायण सिंह, निवासी ग्राम विशुनपुरा, थाना शहाबगंज, जनपद चन्दौली, उम्र लगभग 32 वर्ष।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:
थानाध्यक्ष अशोक कुमार मिश्रा, कांस्टेबल संतोष कुमार यादव एवं कांस्टेबल अजय कुमार पटेल।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी








Users Today : 30
Users This Year : 24207
Total Users : 36800
Views Today : 38
Total views : 72345