चहनियाँ/चंदौली
बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र मथेला चहनियाँ पर राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर स्वास्थ विभाग की प्रधानाध्यापकों के साथ बैठक किया गया l बैठक की अध्यक्षता खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय की देख रेख में हुई lजिसमे स्वास्थ्य विभाग की बी पी एम रोशन आरा ने बताया की दस फरवरी को राष्ट्रीय कृमि दिवस मनाया जाना है जिसमें ब्लॉक के परिषदीय विद्द्यालय के बच्चों के साथ साथ सभी कान्वेंट स्कूल, सभी इंटर कालेज व मदरसा के बच्चों को दवा खिलाया जाना है
जिसमें विकास खंड चहनियाँ को एक लाख पचीस हजार बच्चों को अलबेंडाज़ोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है तथा दवा खाने के लाभ के बारे में भी विस्तार से बताया गया l स्वास्थ्य विभाग के ही दिनेश सिंह ने बताया की बच्चों को खाना खिलाने के बाद दवा खिलाना है प्रार्थना सभा में ही बच्चों से पूछ लिए जाय की अगर बच्चा घर से खाना खा कर आया है तो उसे प्रार्थना सभा में ही दवा खिला दिया जाय अन्यथा दोपहर में एम डी एम खाने बाद दवा अवश्य खिलाया जाय l खंड शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र प्रताप सहाय ने कहा की सभी बच्चों को दवा खिलाने के बाद उसका विवरण व संख्या सम्बंधित पोर्टल पर जरूर दर्ज कर दें तथा सभी इस अभियान को सफल बनायें l
इस अवसर पर राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के जिलाध्यक्ष अजय कुमार सिंह जिला कोषाध्यक्ष फैयाज़ अहमद, वीरेंद्र सिंह यादव, अखिलेश श्रीवास्तव,मनोज गुप्ता,फैसला उमर, दीपक केशरी, अवधेश प्रताप यादव, दिव्या गौरी सिंह, सुरेश मिश्रा, नवाज़ अहमद, रमेश चौरसिया, वैशाली, इंदल राम तस्लीम आरिफ़,काशीनाथ, राजेश पाण्डेय, सुभम यादव, देवेंद्र कुमार गौतम, रघुवर यादव, अभिषेक सिंह आदि शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे l











Users Today : 52
Users This Year : 18023
Total Users : 30616
Views Today : 146
Total views : 60812