प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र स्थित सरसौली वार्ड में डीह बाबा के मंदिर के पास कई बॉस -बल्ली में जुगाड़ से बिजली का तार खिंचा गया हैं जो इन दिनों जर्जर हो गया हैं और बिजली का तार इतना नीचे तक लटक गया हैं की पैदल आने जाने वालो के सिर में लग जा रहा हैं। तार लटकने से आये दिन पदयात्री, राहगीर और बाइक सवार उसकी चपेट में आकर गिरकर चोटिल और घायल हो रहें हैं।
विगत एक सप्ताह में कई लोग घायल हो चुके हैं लेकिन बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारियो और जनप्रतिनिधियों को रतौन्दी की बीमारी हो गई हैं। यही हालत रहा तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता हैं जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन -प्रशासन की होगी। स्थानीय लोगों का कहना हैं
की कई बार बिजली विभाग को इसकी जानकारी दी गई लेकिन न तो लकड़ी के जर्जर खम्भे ही हटाए-बदले गये और नहीं लटकते हुए जानलेवा बिजली के तार को ही ठीक किया जा रहा हैं। इसे अविलम्ब ठीक नहीं किया गया तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती हैं।









Users Today : 5
Users This Year : 24234
Total Users : 36827
Views Today : 6
Total views : 72380