तीसरे तल से जमीन पर आ गिरी, मौत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी। शिवपुर थाना अंतर्गत हटिया क्षेत्र में किराए पर रह रही दो महिलाएं शन‍िवार को आपस में मारपीट करती हुई तीसरे तल से जमीन पर आ गिरींं। इस दौरान एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई तो वहीं दूसरी मह‍िला गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी होने के बाद मौके पर पुलिस और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

शिवपुर थाना क्षेत्र के हटिया इलाके में शन‍िवार को दो मह‍ि‍लाओं की कपड़ा फैलाने को लेकर शुरू मामूली व‍िवाद से झड़प आख‍िरकार एक की मौत पर जाकर खत्‍म हुई। वहीं जानकारी होने के बाद पुल‍िस पंचनामा भरकर व‍िध‍िक कार्रवाई कर रही है। स्‍थानीय लोगों के अनुसार किराए पर रह रही दो महिलाओं के बीच मामूली बात को लेकर शुरू विवाद अचानक मारपीट तक जा पहुंची। इसके चलते तीसरा तल छत पर लड़ते झगड़ते और मारपीट करते हुए दोनों महिलाएं नीचे आ ग‍िरीं ज‍िसमें एक की मौत हो गई।

लोगों ने बताया क‍ि यह घटना उस समय हुई जब दोनों महिलाएं आपस में मारपीट कर रही थीं और इस दौरान एक महिला तीसरे तल से गिर गई। गिरने के कारण महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंच गए। घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने घायल महिला को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों महिलाएं लंबे समय से किराए पर रह रही थीं और उनके बीच अक्सर विवाद होते रहते थे। इस बार का विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि मारपीट के दौरान संतुलन खोकर गिरने से एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे इस मामले में सभी पहलुओं की जांच करेंगे और जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि वे मामले की जांच में जुटे हैं और जल्द ही सभी तथ्यों को सामने लाएंगे।

इस तरह हुई घटना
भरलाई के हटिया में राधा प्रसाद वर्मा के तीन तल के मकान में राजगीर मिस्त्री तेज बहादुर का परिवार तथा किराएदार आकाश का परिवार रहता है। प्रारंभिक सूचना के अनुसार दोनों किराएदार में पूर्व का विवाद था, शनिवार की दोपहर करीब 12 बजे मृतका ज्योति प्रजापति जो कि तीसरे तल पर रहती हैं नहा कर कपड़ा सुखाने गई तभी दूसरे तल पर किराए पर रहने वाली समसुल बेगम उर्फ सुमन भी कपड़ा सुखाने गई। मृतका ज्योति प्रजापति ने समसुल बेगम को अपने खुद के बंधे हुए तारों पर कपड़ा सुखाने से मना किया।

इसी दौरान दोनों में जमकर मारपीट होने लगी, एक दूसरे को पकड़ कर मारपीट के दौरान दोनों तीसरे तल के खुले बारजे में आ गई और दोनों नीचे गिर पड़ी, जिस कारण ज्योति प्रजापति उम्र 22 वर्ष की मौके पर मौत हो गई वहीं 28 वर्षीय सेमसुल बेगम उर्फ सुमन गंभीर रूप से घायल हो गई, मृतका ज्योति प्रजापति के पति तेज बहादुर ने बताया कि उनके दो साल की एक बेटी तथा दो माह की एक बेटी है पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी हुई है।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई