गंगा निर्मलीकरण का आह्वान कर शुक्रवार को राजेंद्र प्रसाद घाट पर नमामि गंगे के स्वयंसेवकों की ओर से गंगा स्वच्छता के निमित्त जागरुकता अभियान चलाया गया। अभियान में युवाओं ने भाग लिया। नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर के नेतृत्व में दर्जनों युवा सदस्यों ने श्रमदान किया। गंगा के आंचल को मैली करती प्रदूषण कारक वस्तुओं को समेटकर नगर निगम को निस्तारण हेतु भेजा गया।
श्रमदान के बाद युवा सहयोगियों से संवाद करते हुए राजेश शुक्ला ने कहा कि सरकार की नमामि गंगे योजना का मुख्य आधार जन भागीदारी सुनिश्चित करना है। गंगा निर्मलीकरण के सांस्कृतिक महायज्ञ में सबका साथ होगा तो ही गंगा की धारा साफ होगी। विशेषकर युवा शक्ति अभियान से जुड़े तो सफलता जल्द मिलेगी। इस दौरान युवाओं ने भी अपने सुझाव और अनुभव साझा किए।जागरुकता अभियान में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर राजेश शुक्ला, संस्कृत यूनिवर्सिटी के युवा मिताली भार्गव, संध्या सिंह, शोभा मिश्रा, संजय शर्मा, सुमन पाण्डेय सहित सैकड़ो युवाओं ने भागीदारी की।









Users Today : 8
Users This Year : 24237
Total Users : 36830
Views Today : 9
Total views : 72383